देहरादून
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोविड-19 स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज राज्य में 304 नए पॉजिटिव केस मिलने के साथ राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 61261 हो गया है इस तरह आज 463 लोग विभिन्न अस्पतालों से इलाज कराकर सकुशल अपने घर पहुंचे जबकि आज तक 3696 के विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन है जबकि आज राज्य का रिकवर परसेंटेज 91 पॉइंट 53 है आज राज्य में कुल दो लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है इस तरह अब तक राज्य में मृत्यु का आंकड़ा 1009 पहुंच गया है ।
ताजा हालातों पर आज यदि नजर डाली जाए तो अल्मोड़ा में आज 4 बागेश्वर में 10 तथा चमोली में 23 लोग इस संक्रमण से प्रभावित पाए गए जबकि 8 लोग चंपावत तथा देहरादून में 79 लोग संक्रमित मिले इस तरह हरिद्वार में 29 नैनीताल में 47 तथा 38 लोग पौड़ी गढ़वाल में इस संक्रमण की चपेट में आए स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिथौरागढ़ में 5 तथा 23 लोग रुद्रप्रयाग में इस संक्रमण से प्रभावित हुए इसके अलावा टिहरी गढ़वाल में 14 उधम सिंह नगर में 18 तथा 6 लोग उत्तरकाशी में रिपोर्ट हुए इस तरह राज्य में आज कुल 304 लोग इस संक्रमण के चलते विभिन्न कोबिड सैंटरो में अपना इलाज कराने पहुंचे।





