देहरादून
उत्तराखंड में आज 451 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के साथ राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 67239 हो गया है जबकि आज 7 लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है इस तरह आज अल्मोड़ा में 41 बागेश्वर में 10 चमोली में 48 तथा 6 लोग चंपावत में इस संक्रमण का शिकार हुए उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार देहरादून में आज 115 हरिद्वार में 20 नैनीताल में 60 तथा 46 कोरोना संक्रमित मरीज पौड़ी गढ़वाल में रिपोर्ट हुए इसके अलावा पिथौरागढ़ में 32 रुद्रप्रयाग में 47 तथा टिहरी गढ़वाल में 9 लोगों में कोरोना पॉजिटिव के लक्षण मिले उधम सिंह नगर की बात की जाए तो यहां 13 तथा उत्तरकाशी में 4 लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए गए इस तरह राज्य में आज 451 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं जिससे यहां आंकड़ा बढ़कर के 67239 हो गया है,तथा इस संक्रमण से अब तक 1093 लोगों की मौत हो चुकी है ।





