देहरादून
उत्तराखंड राज्य में आज वैश्विक महामारी नवल कोरोना वायरस के आज 24 मरीज मिले हैं जबकि आज विभिन्न अस्पतालों से 67 लोग डिस्चार्ज किए गए राहत भरी खबर यह है कि आज किसी भी अस्पताल से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली जबकि अभी भी विभिन्न अस्पतालों में 533 लोग इलाज करा रहे हैं।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज रुद्रप्रयाग,पौड़ी गढ़वाल तथा चंपावत में कोई भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है जबकि आज अल्मोड़ा में चार बागेश्वर में दो चमोली में दो देहरादून में पांच हरिद्वार में चार नैनीताल में दो पिथौरागढ़ में एक टिहरी गढ़वाल में एक उधम सिंह नगर में दो तथा उत्तरकाशी में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया जिसके चलते राज्य में आंकड़ा बढ़कर के आज 24 हुआ है इस तरह अब तक पूरे कोरोना काल में 342307 लोग इस संक्रमण से प्रभावित रहे है है जबकि इस संक्रमण से अब तक कुल 7366 लोगों की मौत हुई है।






