देहरादून
वैश्विक महामारी नवल कोरोना वायरस कोविड-19 अब अपने धीरे धीरे उतार की ओर है आज उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा में एक बागेश्वर में एक चमोली में 13 देहरादून में छह हरिद्वार में तीन नैनीताल में दो पौड़ी गढ़वाल में एक पिथौरागढ़ में दो उधम सिंह नगर में 4 तथा उत्तरकाशी में 4 लोगों में कोरोनावायरस के लक्षण मिले हैं इस तरह आज कुल 37 लोगों में इस वायरस की पुष्टि हुई है जबकि चंपावत,रुद्रप्रयाग,टिहरी गढ़वाल तीन जनपद ऐसे हैं जहां आज कोई भी इस संक्रमण का रोगी नहीं पाया गया इस तरह आज कुल 37 लोगों में कोरोना के लक्षण मिलने के साथ राज्य में इस संक्रमण से पीड़ित लोगों का आंकड़ा बढ़कर के 342283 हो गया है लेकिन राहत भरी खबर यह है कि आज कहीं से भी कोई दुखदाई खबर सुनने को नहीं मिली आज कुल 42 लोगों अस्पताल से डिस्चार्ज हुए जबकि अब भी 576 लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।






