देहरादून-:उत्तराखंड राज्य में आज सबसे राहत भरी खबर यह देखने को मिली है कि आज कुल 22 लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिले हैं जबकि आज 45 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए साथ ही अब भी 609 लोग अपना इलाज विभिन्न कोविड केयर सेंटर में करा रहे हैं ।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी शाम 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा, बागेश्वर,चमोली,टिहरी गढ़वाल,उधम सिंह नगर यह पांच जनपद ऐसे हैं जहां आज कोई भी वैश्विक महामारी से पीड़ित नहीं मिला जबकि आज चंपावत में एक देहरादून में पांच हरिद्वार में दो नैनीताल में एक पौड़ी गढ़वाल में दो पिथौरागढ़ में तीन रुद्रप्रयाग में 4 तथा उत्तरकाशी में चार लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं जिससे राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 22 हो गया है राहत भरी खबर या है कि आज कहीं से भी कोई दुख भरी खबर नहीं सुनने को मिली है।।






