देहरादून
उत्तराखंड राज्य में आज 82 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के साथ आज राज्य में आंकड़ा 96 हजार पार कर गया है जबकि आज एक व्यक्ति की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है वही आज 167 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं जबकि आज भी 1202 लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में राहत, बागेश्वर में राहत, चमोली में राहत, चंपावत में राहत, तथा टिहरी गढ़वाल में भी राहत भरी खबर सामने आई है जबकि आज भी सबसे अधिक 33 लोग देहरादून में तथा 17 लोग नैनीताल में एवं हरिद्वार में 11 लोगों में इस संक्रमण के लक्षण मिले हैं वही पौड़ी गढ़वाल में 3 पिथौरागढ़ में एक रुद्रप्रयाग में एक उधम सिंह नगर में 11 तथा उत्तरकाशी में आज एक व्यक्ति में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जिससे आज राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 82 हो गया है इस तरह राज्य में अब तक कुल 96068 लोग इस संक्रमण का शिकार हुए जबकि अब तक इस संक्रमण के चलते 1643 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है ।





