देहरादून
उत्तराखंड राज्य में आज 41 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि आज विभिन्न अस्पतालों से 64 लोगों को डिस्चार्ज किया इस तरह आज भी 645 लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं ।
आज जारी 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में पांच बागेश्वर में एक देहरादून में सात हरिद्वार में चार नैनीताल में पांच पौड़ी गढ़वाल में एक पिथौरागढ़ में दो रुद्रप्रयाग में पांच उधम सिंह नगर में 11 लोगों में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है जबकि आज चमोली,चंपावत, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी पर्वतीय जनपद ऐसे हैं जहां कोई भी इस संक्रमण का शिकार नहीं हुआ जिससे आज राज्य में मात्र 41 लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है।।






