देहरादून
उत्तराखंड राज्य में वैश्विक महामारी कोरोना का संक्रमण अब धीरे-धीरे कम होता जा रहा है सरकार के लगातार प्रयास के बाद अब धीरे-धीरे स्वास्थ्य सेवाओं मैं लगे डॉक्टरों की अथक और मेहनत धीरे धीरे सफल होती दिख रही है आज उत्तराखंड राज्य में 164 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जिससे राज में आंकड़ा बढ़कर के 339537 हो गया है जबकि आज विभिन्न अस्पतालों से 272 लोग डिस्चार्ज हुए हैं वहीं अब विभिन्न अस्पतालों में 2510 लोग अपना इलाज करा रहे हैं आज दो लोगों की मौत होने के कारण उत्तराखंड राज्य में यह आंकड़ा बढ़कर के 7086 हो गया है।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में सात बागेश्वर में चार चमोली में पांच चंपावत में चार देहरादून में 41 हरिद्वार में 21 नैनीताल में 17 पौड़ी गढ़वाल में चार पिथौरागढ़ में 40 रुद्रप्रयाग में सात टिहरी गढ़वाल में छह उधम सिंह नगर में 5 तथा उत्तरकाशी में 3 लोगों में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं जिससे राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 164 हो गया है।






