देहरादून
उत्तराखंड में नवल कोरोना वायरस कोविड-19 के आज 78 संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि आज विभिन्न अस्पतालों से 38 लोग डिस्चार्ज हुए आज भी 596 लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं इस तरह अब तक 97363 लोग इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं वही इस संक्रमण से अब तक मरने वालों की भी संख्या 1694 हो गई है।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा, चमोली, चंपावत, रुद्रप्रयाग ही ऐसे जनपद है जहां आज कोई भी इस संक्रमण से पीड़ित नहीं मिला जबकि बागेश्वर में एक देहरादून में 21 हरिद्वार में 23 नैनीताल में 23 पौड़ी गढ़वाल में एक पिथौरागढ़ में 2 टिहरी गढ़वाल में तीन तथा उत्तरकाशी में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण का लक्षण मिला है इस तरह आज उत्तराखंड में कुल 78 लोगों में इस संक्रमण के लक्षण मिले हैं ।।





