देहरादून
वैश्विक महामारी कोविड-19 का ग्राफ उत्तराखंड में धीरे धीरे कम होता जा रहा है उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग तथा उत्तरकाशी वह जनपद है जहां आज कोई भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला है जबकि आज देहरादून में 17 हरिद्वार में 11 नैनीताल में 14 टिहरी गढ़वाल में 1 तथा उधम सिंह नगर में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिले हैं जिससे आज राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 44 हो गया है इस तरह उत्तराखंड राज्य की कोरोना संक्रमित रिपोर्ट के अनुसार राज्य में कुल 96964 आंकड़ा हुआ है जबकि आज 53 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं वही अभी भी 548 लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार आज एक व्यक्ति की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है जिससे मौतों का आंकड़ा भी बढ़कर के 1683 हो गया है





