अन्य

कोरोना अपडेट-: राज्य में गिर रहा है कोरोना का ग्राफ, जाने अपने जनपद का हाल,आज यह रही स्थिति।।

देहरादून
उत्तराखंड राज्य में आज 41 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के साथ राज्य में इस संक्रमण से मिलने वाले रोगियों का आंकड़ा 97000 पार कर गया है जबकि आज एक व्यक्ति की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है वही आज विभिन्न अस्पतालों से 30 लोग डिस्चार्ज हुए हैं साथ ही 549 लोग अभी भी विभिन्न कोविड-19 सेंटर में अपना इलाज करा रहे हैं ।
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत, बागेश्वर तथा अल्मोड़ा में आज कोई भी कोरोना संक्रमण का मरीज अस्पताल में नहीं आया है जबकि चमोली में तीन देहरादून में 17 हरिद्वार में 9 नैनीताल में 6 तथा उधम सिंह नगर में 6 लोगों में इस कोरोना के मरीज पाए गए हैं इस तरह आज 41 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं जिससे राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 97005 हो गया है जबकि अब तक इस संक्रमण से 1684 लोगों की मौत विभिन्न अस्पतालों में हुई है इस तरह से अब धीरे-धीरे उत्तराखंड में कोरोना वायरस का ग्राफ गिरता जा रहा है जो राज्य के लिए एक राहत भरी खबर है ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।
Ad Ad
To Top