देहरादून
वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण का ग्राफ दिन पर दिन गिरता जा रहा है आज उत्तराखंड राज्य में 54 नए संक्रमित मरीज मिलने के साथ राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 96281 हो गया है जबकि आज चार लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में राहत भरी खबर है वही बागेश्वर में राहत,चंपावत में राहत, पौड़ी गढ़वाल में राहत, पिथौरागढ़ में राहत, रुद्रप्रयाग में राहत, टिहरी गढ़वाल में राहत, तथा उत्तरकाशी में एक व्यक्ति में इस संक्रमण के लक्षण मिले हैं वही उधमसिंह नगर में 11 नैनीताल जनपद में 11 हरिद्वार में 8 चमोली में 1 तथा देहरादून में सबसे अधिक 22 लोगों में इस संक्रमण के चलते विभिन्न अस्पतालों में उन्हें भर्ती किया गया है इस तरह आज 54 संक्रमित मरीज मिलने के साथ राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 96281 हो गया है वही 95 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं जबकि आज भी 997 लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं इस तरह अब राज्य में धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण का ग्राफ उतार की ओर है।





