देहरादून
उत्तराखंड राज्य में आज नोवल कोरोनावायरस कोविड-19 के मरीजों का ग्राफ कम हुआ है आज 78 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि आज दो लोगों की मौत संक्रमण के चलते हुई है।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा से राहत भरी खबर आई है वही बागेश्वर में भी आज कोई भी इस संक्रमण का मरीज नहीं मिला जबकि चमोली में तीन चंपावत में दो देहरादून में 17 हरिद्वार में 14 नैनीताल में 9 पौड़ी गढ़वाल में एक पिथौरागढ़ में पांच रुद्रप्रयाग में आठ टिहरी गढ़वाल में तीन उधम सिंह नगर में 9 तथा उत्तरकाशी में सात लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ राज्य में आंकड़ा आज 78 संक्रमित मरीजों का हुआ है जिसके चलते अब तक राज्य में 340724 लोग इस बीमारी से प्रभावित हुए हैं।
वही आज विभिन्न अस्पतालों से 144 लोग डिस्चार्ज हुए जबकि अभी भी विभिन्न अस्पतालों में 1749 लोग अपना इलाज करा रहे हैं इस तरह आज दो लोगों की मौत होने के साथ राज्य में कोरोना से मरने वालों की भी संख्या 7333 हो गई है।।






