देहरादून
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित वायरस की बात करें तो अब राज्य में उतार-चढ़ाव भरे दिन देखने को मिल रहे हैं सब कुछ स्वास्थ्य विभाग की मेहनत आज इस मुकाम पर पहुंची कि अब इस संक्रमण से लोग जूझते जैसे नहीं दिख रहे हैं आज सोमवार को मात्र 58 लोगों में इस संक्रमण के लक्षण मिले हैं जबकि आज अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी यह वह जनपद है जहां स्वास्थ्य विभाग की लगातार मेहनत ने इस संक्रमण को कंट्रोल कर रखा है वही चमोली में एक देहरादून में 13 हरिद्वार में 10 नैनीताल में 27 तथा उधम सिंह नगर में 7 लोगों में इस संक्रमण के लक्षण मिले हैं जिसके चलते आज कुल 58 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया इस तरह अब आंकड़ा बढ़ कर 97480 हो गया है जबकि आज सबसे राहत भारी खबर यह रही कि आज राज्य से इस संक्रमण से कोई जनहानि नहीं हुई है कुल मिलाकर उत्तराखंड में अब स्थिति लगातार नियंत्रण में होती जा रही है।





