देहरादून
वैश्विक महामारी में आज 44 में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के साथ राज्य में आज इस संक्रमण से प्रभावित लोगों का आंकड़ा बढ़कर के 341274 हो गया है जबकि आज विभिन्न अस्पतालों से 144 लोग डिस्चार्ज हुए साथ ही अब भी विभिन्न अस्पतालों में 819 लोग अपना इलाज करा रहे हैं सबसे राहत भरी खबर यह रही कि आज कोई भी मरीज की मौत इस संक्रमण के चलते नहीं हुई है।
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में आठ चंपावत में दो देहरादून में 11 हरिद्वार में आठ नैनीताल में 5 पौड़ी गढ़वाल में दो पिथौरागढ़ में एक उधम सिंह नगर में 4 तथा उत्तरकाशी में 3 लोगों में कोरोनावायरस के लक्ष्ण मिले वही टिहरी गढ़वाल रुद्रप्रयाग ,चमोली एवं बागेश्वर जनपद एक ऐसे हैं जहां आज कोई भी इस संक्रमण का प्रभावित रोगी नहीं मिला है इस तरह आज 44 संक्रमण ने मरीज मिले हैं जो राज्य के लिए राहत भरी खबर है।






