देहरादून
वैश्विक महामारी कोविड-19 नवल कोरोनावायरस के आज उत्तराखंड में मात्र 32 नए पॉजिटिव केस मिले हैं जबकि आज 72 लोग डिस्चार्ज हुए हैं साथ ही 411 लोग अभी भी विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं ।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़ ,रुद्रप्रयाग तथा उत्तरकाशी में आज कोई भी कोरोना मरीज नहीं मिला है जबकि आज उधम सिंह नगर में चार, टिहरी गढ़वाल में दो,पौड़ी गढ़वाल में तीन ,नैनीताल में एक, हरिद्वार में 7 तथा देहरादून में सबसे ज्यादा आज भी 14 लोगों में इस संक्रमण के लक्षण मिले हैं जबकि चंपावत में एक व्यक्ति में इस लक्षण के मिलने के साथ आज कुल 32 लोगों में यह वायरस पाया जिसके चलते आज तक राज्य में कोरोनावायरस मरीजों की संख्या बढ़कर के 96719 हो गई है वही आज दो लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई हैं इस तरह राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1689 हो गई है





