उत्तराखण्ड

कोरोना अपडेट-:राज्य में आज भी 637 संक्रमित मरीज, अपने जनपद का हाल जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें ।।

देहरादून
नवल कोरोना वायरस कोविड-19 के आज उत्तराखंड राज्य में 51 नए संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि आज विभिन्न अस्पतालों से 24 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है साथ ही अब पूरे राज्य में 637 लोग अभी अपना इलाज करा रहे हैं।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा,बागेश्वर,चमोली, चंपावत यह जनपद ऐसे हैं यहां पर सिर्फ एक मरीज में यह लक्षण पाए गए हैं, जबकि देहरादून में नौ हरिद्वार में तीन नैनीताल में नौ पौड़ी गढ़वाल में दो पिथौरागढ़ में नौ रुद्रप्रयाग में चार टिहरी गढ़वाल में दो उधम सिंह नगर में सात उत्तरकाशी में दो लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है जिससे राज्य में आज आंकड़ा बढ़कर के 51 हुआ इस तरह अब पूरे राज्य में अब तक 341724 लोग इस संक्रमण का शिकार हुए हैं।
राज्य में जिस तरह से इस संक्रमण के ग्राफ कम हो रहा है एक राहत भरी खबर है लेकिन अब भी लोगों को राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों को पूरी तरह से पालन करना अनिवार्य होगा जिससे इस राज्य से पूरी तरह से कोरोना का सफाया हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(पौड़ी गढ़वाल) UP के सीएम योगी पहुंचे अपने पैतृक गांव, गांव में उत्साह वाले वीडियो आए सामने ।।
Ad Ad
To Top