उत्तराखण्ड

कोरोना अपडेट-: राज्य में आंकड़ा हुआ 5 हजार पार, जबकि आज 1601 लोग विभिन्न अस्पतालों से हुए डिस्चार्ज , अपने जनपद का हाल जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें।।

देहरादून
उत्तराखंड राज्य में आज नवल कोरोनावायरस कॉविड 19 के संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर के 5000 से ऊपर पहुंच गया है जबकि आज 67 लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है लेकिन राहत भरी खबर यह है कि आज 1601 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए जबकि अभी भी विभिन्न अस्पतालों में 39031 लोग अपना इलाज करा रहे हैं।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 5:30 के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 135 बागेश्वर में 39 चमोली में 97 champawat में 104 तथा देहरादून में सबसे अधिक 2034 हरिद्वार ने 1002 नैनीताल में 767 पौड़ी गढ़वाल में 323 पिथौरागढ़ में 88 रुद्रप्रयाग में 64 टिहरी गढ़वाल में 87 उधम सिंह नगर में 283 उत्तरकाशी में 45 मरीजों के साथ आज राज्य में कुल 5058 लोगों में कोरोनावायरस के लक्षण मिले हैं इस तरह अब राज्य में विभिन्न प्रयोगशालाओं में टेस्टिंग रिपोर्ट के बाद 156859 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम. रहेगा मेंटिनेंस पर, राशन उपभोक्ता कृपया ध्यान दें ।।
Ad
To Top