उत्तराखण्ड

कोरोना अपडेट–: बढ़ रहा है धीरे-धीरे कोरोना का ग्राफ,आज 4 लोगों की हुई मौत, अपने जनपद का हाल जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें

देहरादून
उत्तराखंड राज्य में आज 293 नए कोरोना के मरीज मिले हैं जिससे राज्य में आंकड़ा बढ़कर के एक लाख 411 हो गया है जबकि आज इस संक्रमण से पूरे राज्य में 4 मौत हुई है इससे राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1717 हो गई है जबकि आज विभिन्न अस्पतालों से 118 लोग डिस्चार्ज हुए हैं वही आज तक 1863 लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)धनंजय गिरी प्रकरण में विवेचक निलंबित, पीड़ितों को धन वापसी हेतु SIT सक्रिय ।।


उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज सबसे अधिक 171 देहरादून में इस संक्रमण से प्रभावित लोग मिले हैं वही हरिद्वार में 70 नैनीताल में 21 पौड़ी गढ़वाल में सात पिथौरागढ़ में दो टिहरी गढ़वाल में दो उधम सिंह नगर में 16 तथा उत्तरकाशी में एक चमोली में दो तथा एक बागेश्वर में एक इस संक्रमण का मरीज मिला है इन सबके बीच आज रूद्रप्रयाग एवं चंपावत, अल्मोड़ा जनपद ऐसे हैं जहां पर आज कोई भी इस संक्रमण से ग्रसित नहीं मिला इस तरह आज 293 नए मरीज मिलने के साथ राज्य में आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है जो चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)इस जनपद में बारह स्थानों पर खनन पट्टे किए जाएंगे आवटित ।।
Ad Ad
To Top