देहरादून-:
पिछले 1 हफ्ते से वैश्विक महामारी कोरोना का ग्राफ धीरे-धीरे कम होता जा रहा है आज उत्तराखंड राज्य में कुल 38 नए संक्रमण से प्रभावित मरीज मिले हैं जिससे राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 342374 हो गया है आज विभिन्न अस्पतालों से 59 लोग डिस्चार्ज हुए जबकि अब भी 492 लोग विभिन्न कोविड- सेंटर में अपना इलाज करा रहे हैं राहत भरी खबर यह है कि आज कहीं से भी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में चार, बागेश्वर में दो,चमोली में दो,चंपावत में दो, देहरादून में आठ, हरिद्वार में छह, नैनीताल में तीन पिथौरागढ़ में तीन रुद्रप्रयाग में चार टिहरी गढ़वाल में दो उधम सिंह नगर में एक उत्तरकाशी में 1 लोगों में कोरोना के लक्ष्ण मिले जबकि एकमात्र जनपद पौड़ी गढ़वाल ऐसा रहा जहां पर आज कोई भी इस संक्रमण से प्रभावित नहीं मिला इस तरह आज 38 लोग इस संक्रमण की चपेट में आए






