देहरादून:-
देश के साथ ही राज्य में भी एक बार फिर कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है ऐसे हैं कि जिस तेजी से राज्य में यह संक्रमण बढ़ रहा है वह माथे पर चिंता की लकीर लाता हुआ दिखाई दे रहा है आज कोरोना के 128 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 1001118 पहुंच गया है।
इधर राहत की बात है कि आज 147 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 95212 मरीज ठीक हो चुके हैं।
मंगलवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 128 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई , जिनमें देहरादून जिले से 48 ,हरिद्वार से 30, नैनीताल जिले से 12, उधमसिंह नगर से 22 ,पौडी से 09 , टिहरी से 54, चंपावत से 0, पिथौरागढ़ से 0 ,अल्मोड़ा 03, बागेश्वर से 02, चमोली से 05 , रुद्रप्रयाग से 0 ,उत्तरकाशी से 07 सैंपल पॉजिटिव मिला हैं।
जबकि राज्य में आज 02 मरीजों की मौत हुई।
जबकि 147 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है।
कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 100118 मरीजों में से 95212 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं ,1497 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,1713 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 1696 है।





