देहरादून
उत्तराखंड में आज वैश्विक महामारी कोविड-19 के 619 नए संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि आज 16 लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है वहीं विभिन्न अस्पतालों से 2531 लोग अपना इलाज करा कर डिस्चार्ज हुए हैं साथ ही अब विभिन्न अस्पतालों में 17305 लोग इलाज करा रहे हैं।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 118 bageshwar में 9 chmoli में 42 चंपावत में सात देहरादून में 127 हरिद्वार में 98 नैनीताल में 83 पौड़ी गढ़वाल में 23 पिथौरागढ़ में 20 रुद्रप्रयाग में 10 टिहरी गढ़वाल में 29 उधम सिंह नगर में 123 उत्तरकाशी में 22 लोगों में कोरोना सक्रमण के चलते आज राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 619 हुआ है इस तरह अब तक इस संक्रमण से कुल 333578 लोग प्रभावित हुए हैं वही आज 16 लोगों की मौत होने के साथ राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर के 6664 हो गई है जबकि आज रिकवर परसेंटेज 91,03 रहा।






