देहरादून
उत्तराखंड राज्य में आज 103 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि आज विभिन्न अस्पतालों से 92 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है वही आज सबसे अधिक 67 लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण देहरादून में मिले हैं जबकि अभी तक विभिन्न अस्पतालों में 1002 लोग अपना इलाज करा रहे हैं इस तरह आज चार लोगों की मौत से संक्रमण के चलते हुई है जिससे राज्य में कोरोना संक्रमण से पीड़ित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 96384 हो गया है।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार बागेश्वर,चमोली,चंपावत,पौड़ी,गढ़वाल ,रुद्रप्रयाग ,टिहरी गढ़वाल तथा उत्तरकाशी में आज राहत भरी खबर सामने आई है जहां एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला है जबकि उधम सिंह नगर में 7 पिथौरागढ़ में तीन नैनीताल में 16 तथा हरिद्वार में 8 लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिले हैं जबकि अल्मोड़ा में दो लोगों में यह संक्रमण पाया गया है इस तरह आज राज्य में पर्वतीय क्षेत्र में जहां राहत भरी खबर मिली है वहीं मैदानी क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के लक्षण अभी भी मिल रहे हैं।





