उत्तराखण्ड

कोरोना अपडेट–:तीन जिलों से कोरोना गायब, फिर भी 37 लोग आज हुए राज्य में संक्रमित, अपने जनपद का हाल जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें

देहरादून

उत्तराखंड राज्य में आज वैश्विक महामारी का ग्राफ तेजी से नीचे गिरा है आज राज्य में कुल 37 नए संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि 14 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है राज्य में अब 643 लोग अभी भी अपना इलाज करा रहे हैं।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 6 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा,बागेश्वर, चंपावत 3 जनपदों में कोरोना का कोई भी मरीज नहीं मिला है जबकि आज चमोली में दो देहरादून में सात हरिद्वार में चार नैनीताल में 11 पौड़ी गढ़वाल में तीन पिथौरागढ़ में दो रुद्रप्रयाग में चार टिहरी गढ़वाल में एक उधम सिंह नगर में एक उत्तरकाशी में दो लोगों में कोरोनावायरस के लक्षण मिले हैं जिसके चलते राज्य में अब 37 लोग आज इस संक्रमण का शिकार हुए पूरे हालातों पर नजर डाली जाए तो अब तक 341573 लोग अब तक इस संक्रमण से प्रभावित हुए जबकि कुल 7357 लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है जिस तरह से अब इस संक्रमण का ग्राफ तेजी से गिर रहा है कि यह राज्य के हित के लिए अच्छा है लेकिन फिर भी आम जनमानस को अब भी पूरी तरह से अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए भारत सरकार द्वारा जारी किए गए एक गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) शिवरात्रि के बाद फिर बदलेगा मौसम का मिजाज,
Ad Ad
To Top