देहरादून
उत्तराखंड राज्य में वैश्विक महामारी नवल कोरोनावायरस के आज 29 नए संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि आज 48 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल 3 जनपद ऐसे हैं जहां एक भी कोरोना से पीड़ित व्यक्ति नहीं मिला जबकि आज बागेश्वर में दो चमोली में एक देहरादून में पांच हरिद्वार में चार पौड़ी गढ़वाल में एक पिथौरागढ़ में पांच रुद्रप्रयाग में पांच टिहरी गढ़वाल में एक उधम सिंह नगर में चार उत्तरकाशी में 1 लोगों में कोरोना के लक्षण मिले हैं इस तरह आज 29 नए संक्रमित मरीज मिलने के साथ राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 342336 हो गया है, जबकि अभी भी विभिन्न अस्पतालों में 513 लोग अपना इलाज करा रहे हैं सबसे बड़ी राहत खबर यह है कि आज कहीं से भी कोई अप्रिय समाचार नहीं मिला है इस तरह पूरे राज्य में अब तक इस संक्रमण से 7367 लोगों की मौत हुई है ।






