देहरादून
उत्तराखंड राज्य में आज कोरोना संक्रमित 45 नए मरीज मिले हैं तथा आज विभिन्न अस्पतालों से 50 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है अब धीरे-धीरे अस्पतालों मैं इलाज करने वाले रोगियों की भी संख्या कम होती जा रही है आज तक 937 लोग विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन है जबकि आज दो लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा, बागेश्वर ,चमोली ,रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल तथा उत्तरकाशी जैसे पर्वतीय क्षेत्रों में आज कोई भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला है जबकि मैदानी क्षेत्र के उधम सिंह नगर में पांच पिथौरागढ़ में 5 पौड़ी गढ़वाल में एक नैनीताल में 11 हरिद्वार में 12 तथा देहरादून में 12 तथा चंपावत में 1 लोगों में इस संक्रमण के लक्षण के चलते उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है इस तरह आज 47 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के साथ राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 96478 हो गया है जबकि इस संक्रमण से अब तक 1664 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है कुल मिलाकर के अब उत्तराखंड राज्य से धीरे-धीरे को रोना का ग्राफ गिरता जा रहा है जो राज्य के लिए एक राहत भरी खबर है।





