देहरादून
उत्तराखंड राज्य में आज गणतंत्र दिवस के दिन 39 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के साथ आज आंकड़ा बढ़कर के 95741 हो गया है जबकि आज एक व्यक्ति की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है ।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में राहत बागेश्वर में राहत चमोली में राहत चंपावत में राहत पौड़ी गढ़वाल में राहत पिथौरागढ़ में राहत रुद्रप्रयाग में राहत टिहरी गढ़वाल में एक उधम सिंह नगर में एक उत्तरकाशी में एक नैनीताल में तीन हरिद्वार में 6 तथा आज सबसे अधिक 27 कोरोना संक्रमित मरीज देहरादून में पाए गए हैं जिसके साथ ही राज्य में आज आंकड़ा बढ़कर के 95741 हो गया है जबकि आज एक व्यक्ति की मौत हुई है जिससे यहां मौतों का आंकड़ा भी 1636 हो गया है इस तरह आज 102 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं जबकि 1455 लोग आज भी विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं ताजा हालातों में आज रिकवर परसेंटेज 95,45 है





