देहरादून
उत्तराखंड राज्य में आज 48 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के साथ राज्य में आज आंकड़ा बढ़कर के 96673 हो गया है जबकि दो लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है वही आज विभिन्न कोविड केयर सेंटर से 77 लोग डिस्चार्ज हुए हैं जबकि आज भी विभिन्न अस्पतालों में 669 लोग अभी भी इलाज करा रहे हैं ।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में एक चमोली में तीन देहरादून में 17 हरिद्वार में सात नैनीताल में 14 पिथौरगढ़ में एक टिहरी गढ़वाल में दो उधम सिंह नगर में तीन संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग पौड़ी गढ़वाल चंपावत तथा बागेश्वर में आज किसी भी तरीके की कोई कोरोना से संबंधित नए केस नहीं मिले हैं इस तरह आज 48 नए मरीज मिलने के साथ उत्तराखंड में धीरे-धीरे अब इस संक्रमण का ग्राफ गिरता जा रहा है ।





