उत्तराखण्ड

कोरोना अपडेट-: इस संक्रमण ने आज फिर बनाया अपना एक शिकार, जनपदों का हाल यह है ,अब भी सतर्कता बरतने की है जरूरत ।।

देहरादून-: वैश्विक महामारी नवल कोरोना वायरस कोविड-19 के आज उत्तराखंड में 21 लोग संक्रमित पाए गए जबकि आज एक व्यक्ति की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है जबकि विभिन्न अस्पतालों से 32 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है इस तरह अब 321 लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल 4 जनपद ऐसे हैं जहां आज एक भी मरीज इस संक्रमण का नहीं पाया गया जबकि बागेश्वर में तीन चमोली में एक देहरादून में तीन हरिद्वार में दो नैनीताल में तीन पिथौरागढ़ में चार रुद्रप्रयाग में दो उधम सिंह नगर में दो तथा उत्तरकाशी में एक व्यक्ति में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है जिससे आज राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 342737 हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की उत्पादकों कें साथ गोष्टी ।।
Ad Ad
To Top