अन्य

कोरोना अपडेट–: आज 725 नए मरीज आंकड़ा 81 हजार से पार 9 लोगों की मौत,जाने अपने जनपद का हाल ।।

देहरादून
राज्य में आज 725 ने कोरोना संक्रमण के नये मिले मरीजों के साथ उत्तराखंड में आज संख्या बढ़कर के 81211 हो गई है जबकि आज 508 लोगों को विभिन्न को अस्पताल से छुट्टी मिली है इस तरह अभी तक कुल 5934 मरीज विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं वहीं आज नौ लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है ।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 20 बागेश्वर में अट्ठारह चमोली में 57 तथा बहुत दिनों बाद चंपावत में कोई भी मरीज इस संक्रमण से नहीं मिला है इसके अलावा देहरादून में आज भी सबसे अधिक 256 हरिद्वार में 43 नैनीताल में 115 तथा पौड़ी गढ़वाल में 79 पिथौरागढ़ में 55 रुद्रप्रयाग में 18 टिहरी गढ़वाल में 13 उधम सिंह नगर में 30 तथा उत्तरकाशी में 21 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं जिसके कारण आज उत्तराखंड में 725 नए मरीज मिलने के साथ राज में आंकड़ा बढ़कर के 81211 हो गया है ।

Ad Ad
To Top