देहरादून
उत्तराखंड में वैश्विक महामारी नवल कोरोनावायरस कोविड-19 के आज 3050 में संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि आज 53 लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है राहत भरी बात यह है कि आज विभिन्न अस्पतालों से 6173 लोग डिस्चार्ज हुए जबकि अभी विभिन्न अस्पतालों में 54735 लोग अपना इलाज करा रहे हैं

उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी 6:30 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 54 बागेश्वर में 45 chamoli में 161 चंपावत में 73 देहरादून में 716 हरिद्वार में 364 नैनीताल में 224 पौड़ी गढ़वाल में 144 पिथौरागढ़ में 182 रुद्रप्रयाग में 178 टिहरी गढ़वाल में 276 उधम सिंह नगर में 537 उत्तरकाशी में 96 लोगों में आज कोरोनावायरस के लक्षण मिले जिसके चलते राज्य में आज आंकड़ा बढ़कर के 3050 हो गया है इस तरह अब तक इस कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 313519 हो गई है जबकि अब तक इस संक्रमण से कुल 5805 लोग मौत का शिकार हुए हैं।






