देहरादून
वैश्विक महामारी की प्रचंड बेग के बीच आज कुछ राहत भरी खबर है आज राज्य में 5890 नए कोरोनावायरस से पीड़ित मरीज मिले हैं लेकिन दुखद पहलू यह है कि आज 180 लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है वही आज विभिन्न अस्पतालों से 2731 लोग डिस्चार्ज किए गए इस तरह अभी तक राज्य में विभिन्न अस्पतालों में 74114 लोग अब भी अपना इलाज करा रहे हैं।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी 6:30 के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 80 बागेश्वर में पांच चमोली में 229 चंपावत में 73 देहरादून में 2419 हरिद्वार में 733 नैनीताल में 232 पौड़ी गढ़वाल में 272 पिथौरागढ़ में 215 रुद्रप्रयाग में 73 टिहरी गढ़वाल में 415 उधम सिंह नगर में 919 उत्तरकाशी में 225 कोरोना से पीड़ित मरीज मिले हैं इस तरह राज्य में अब तक कुल 244273 लोग इस संक्रमण का शिकार हुए हैं।






