देहरादून
उत्तराखंड राज्य में आज 264 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, आज इस संक्रमण से 7 लोगों की मौत हुई है जबकि अभी भी विभिन्न अस्पतालों में 3471 लोग अपना इलाज करा रहे हैं वही आज 345 लोग भी डिस्चार्ज किए गए हैं।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 17 bageshwar में 12 chmoli में 8 चंपावत में 26 देहरादून में 55 हरिद्वार में 45 नैनीताल में 12 पौड़ी गढ़वाल में 14 पिथौरागढ़ में 27 रुद्रप्रयाग में 7 टिहरी गढ़वाल में 11 उधम सिंह नगर में 24 तथा सबसे कम उत्तरकाशी में कोरोनावायरस के 6 मरीज मिले हैं जिस से आज राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 264 हो गया है इस तरह इस कोरोनावायरस काल में कुल 338066 लोग पीड़ित हुए हैं जबकि अब तक 7011 लोगों की मौत पूरे राज्य में इस संक्रमण के चलते हुई है।






