अन्य

कोरोना अपडेट–: आज राज्य में फिर थोड़ा सा बढ़ा कोरोना का संक्रमण,चार लोगों की मौत,जाने अपने जनपद का हाल ।

देहरादून
उत्तराखंड राज्य में आज 162 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के साथ राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 95354 हो गया है जबकि आज अल्मोड़ा में चार बागेश्वर में एक चमोली में दो चंपावत में एक तथा आज भी सबसे अधिक देहरादून में 67 लोगों में कोरोना संक्रमण के मरीज मिले हैं, इसके अलावा हरिद्वार में 21, नैनीताल में 54 पौड़ी गढ़वाल में आज पूरी तरह से राहत जबकि पिथौरागढ़ में तीन रुद्रप्रयाग में एक टिहरी गढ़वाल में दो उधम सिंह नगर में चार उत्तरकाशी में दो कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के साथ राज्य में आज कुल 162 लोगों में कोरोना के लक्षण मिले हैं जिससे आज तक कुल 95354 लोगों में इसकी पुष्टि हुई है वही आज 283 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं इसके अलावा 1876 लोग विभिन्न अस्पतालों में आज भी अपना इलाज करा रहे हैं स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज चार लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है जिससे राज्य में कुल मौतों की संख्या 1626 हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।
Ad Ad
To Top