अन्य

कोरोना अपडेट-:: आज राज्य में 54 नए मिले संक्रमित मरीज,जाने अपने जनपद का हाल ।।

देहरादून
नोबेल कोरोनावायरस कोविड-19 के आज राज्य में 54 नए मरीज मिलने के साथ राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 96734 हो गया है जबकि आज एक व्यक्ति की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है वहीं विभिन्न अस्पतालों से 38 लोग डिस्चार्ज हुए हैं तथा आज भी 423 लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं ।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग तथा उत्तरकाशी में कोई भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला है जबकि आज उधम सिंह नगर में 10 टिहरी गढ़वाल में एक पौड़ी गढ़वाल में तीन नैनीताल में तीन हरिद्वार में 7 तथा सबसे अधिक देहरादून में 30 लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके चलते आज 54 लोगों में कोरोना पॉजिटिव लोग पाए गए हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।
Ad Ad
To Top