देहरादून
कोविड-19 नोबेल कोरोनावायरस के आज राज्य में कुल 53 मरीज मिले हैं जबकि एक व्यक्ति की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है वहीं विभिन्न अस्पतालों से 38 लोगों को डिस्चार्ज किया गया जबकि आज तक 364 लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं आज 53 लोगों के मिलने के साथ राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 96890 हो गया है उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा,चंपावत, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल उत्तरकाशी में आज कोई भी संक्रमित व्यक्ति नहीं मिला है जबकि आज पिथौरागढ़ में एक नैनीताल में 8 हरिद्वार में 8 तथा सबसे अधिक आज 30 लोग देहरादून में इस संक्रमण के शिकार हुए इस तरह आज 53 लोगों में इस संक्रमण के लक्षण मिले हैं।





