अन्य

कोरोना अपडेट–: आज राज्य में मिले 209 नए मरीज राज्य में आंकड़ा बढ़कर के हुआ 94 हजार पार,चार लोगों की मौत, जाने अपने जनपद का हाल ।।

देहरादून
उत्तराखंड राज्य में आज कोविड वैक्सीन आने के बाद आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 209 लोग इस कोरोना संक्रमण की बीमारी के चपेट में आए हैं जबकि आज चार लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है वहीं 289 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं साथ ही अब अस्पतालों में रह रहे लोगों के डिस्चार्ज होने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है, अभी तक राज्य में विभिन्न अस्पतालों में 2552 लोग अबतक एडमिट हैं राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में छह बागेश्वर में दो चमोली में तीन तथा चंपावत में आज कोई भी कोरोना का मरीज नहीं मिला है।
वही देहरादून में 97 हरिद्वार में 19 नैनीताल में 45 पौड़ी गढ़वाल में सात तथा पिथौरागढ़ में 12 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है वहीं रुद्रप्रयाग में एक टिहरी गढ़वाल में पांच उधम सिंह नगर में 10 तथा उत्तरकाशी में दो लोगों में इस संक्रमण के लक्षण मिले हैं इस तरह राज्य में आज 209 नए संक्रमित मरीज मिलने के का साथ यहां आंकड़ा बढ़कर के 94170 हो गया है ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।
Ad Ad
To Top