देहरादून
उत्तराखंड राज्य में वैश्विक महामारी नवल कोरोनावायरस के आज 77 नए मरीज मिले हैं जब क्या सबसे बड़ी राहत भरी खबर यह है कि आज किसी भी व्यक्ति की इस संक्रमण से मौत नहीं हुई है वही आज विभिन्न अस्पतालों से 104 लोग डिस्चार्ज हुए जबकि आज भी 1506 लोग विभिन्न ने कोविड-19 केयर सैंटरो में अपना इलाज करा रहे हैं ।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 6:30 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में दो बागेश्वर में एक चमोली में चार चंपावत में तीन देहरादून में 14 हरिद्वार में तेरह, नैनीताल में 10 पौड़ी गढ़वाल में तीन पिथौरागढ़ में नौ, रुद्रप्रयाग में 10 टिहरी गढ़वाल में दो उधम सिंह नगर में 5 तथा उत्तरकाशी में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया जिससे राज्य में आज आंकड़ा बढ़कर के 77 हो गया है इस तरह अब तक इस संक्रमण से 340959 लोग प्रभावित हुए। आज सबसे राहत भरी खबर यह है कि आज पूरे राज्य से कोई दुख भरी खबर नहीं देखने को मिली।






