देहरादून
वैश्विक महामारी नवल कोरोनावायरस कोविड-19 उत्तराखंड राज्य में 177 नए संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि आज तीन लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है वहीं विभिन्न अस्पतालों से आज 243 लोग डिस्चार्ज हुए इस तरह अब विभिन्न कोविड-19 सेंटर में 2101 लोग अपना इलाज करा रहे हैं।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में दो बागेश्वर में तीन चमोली में तीन चंपावत ने 5 देहरादून में 33 हरिद्वार में 56 नैनीताल में 25 पौड़ी गढ़वाल में चार पिथौरागढ़ में नौ रुद्रप्रयाग में 5 टिहरी गढ़वाल में 11 उधम सिंह नगर में 8 तथा उत्तरकाशी में 9 लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके चलते उत्तराखंड राज्य में इस संक्रमण से पीड़ित लोगों का आंकड़ा बढ़कर के 177 हो गया है






