अन्य

कोरोना अपडेट-: आज राज्य में 110 कोरोना संक्रमित मरीज, 3 लोगों की हुई मौत,जाने अपने जनपद का हाल ।।

देहरादून
उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमित 110 नए मरीज मिलने के साथ राज्य में आज आंकड़ा 95464 हो गया है जबकि आज 183 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं वहीं 1795 लोग आज भी विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन में आज अल्मोड़ा में राहत भरी खबर है बागेश्वर में एक चमोली में एक चंपावत में दो देहरादून में 54 हरिद्वार में तेरह, नैनीताल में 29 पौड़ी गढ़वाल में पूरी तरह से राहत पिथौरागढ़ में दो रुद्रप्रयाग में तीन टिहरी गढ़वाल में एक उधम सिंह नगर में 4 तथा आज उत्तरकाशी में भी राहत भरी खबर आई है जिससे आज राज्य में कुल 110 लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके चलते आज तक कुल 95464 लोगों में इस संक्रमण के चलते उन्हें इलाज में भर्ती किया गया था जबकि आज तीन लोगों की मौत इस संक्रमण से हुई है इस तरह राज्य में मौतों का आंकड़ा बढ़कर के 1629 हो गया है ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।
Ad Ad
To Top