देहरादून
उत्तराखंड राज्य में आज वैश्विक महामारी कोरोना के आज 52 नए केस मिले हैं जबकि एक व्यक्ति की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है वही आज राज्य भर से 24 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं साथ ही विभिन्न अस्पतालों में 609 लोग अपना इलाज करा रहे हैं।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7:00 बजे जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा,बागेश्वर,चमोली ,चंपावत ,पौड़ी गढ़वाल तथा टिहरी गढ़वाल से आज कोई भी कोरोना का संक्रमित मरीज नहीं मिला है जबकि आज उत्तरकाशी से दो उधमसिंह नगर से नो रुद्रप्रयाग से एक पिथौरागढ़ से 1 तथा नैनीताल से तीन लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए गए हैं वही हरिद्वार से 6 तथा आज भी सबसे अधिक 30 मरीज देहरादून के विभिन्न अस्पतालों में एडमिट हुए हैं इस तरह अब तक राज्य में कुल 97806 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
जनपद बार यदि बात की जाए तो अल्मोड़ा में 3269 बागेश्वर में 1542 चमोली में 3490 चंपावत में 1822 देहरादून में 29951 हरिद्वार में 14390 नैनीताल में 12913 पौड़ी गढ़वाल में 5145 पिथौरागढ़ में 3370 रुद्रप्रयाग में 2277 टिहरी गढ़वाल में 4240 उधम सिंह नगर में 11605 तथा उत्तरकाशी में 3742 संक्रमित मरीज अब तक इन जनपदों में मिले हैं।





