देहरादून novel coronavirus covid-19 के आज 44 नए मरीज मिलने के साथ इस संक्रमण के अब तक 96766 मरीज अब तक मिल चुके हैं जबकि आज दो लोगों की मृत्यु इस संक्रमण के कारण हुई है वहीं 47 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं अभी भी 637 लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग तथा उत्तरकाशी में आज कोई भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला है जबकि उधम सिंह नगर में 5 टिहरी गढ़वाल में दो पिथौरागढ़ में तीन नैनीताल में आठ हरिद्वार में 12 तथा आज देहरादून में 12 लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है इस तरह 44 नए केस मिलने से अब लगने लगा है कि राज्य में अब धीरे-धीरे कोरोना नियंत्रण में होने लग है ।





