देहरादून-: वैश्विक महामारी के इस दौर में आज उत्तराखंड राज्य में कुल 28 लोगों में कोरोनावायरस के लक्षण मिले हैं जबकि आज 24 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किए इस तरह अब उपचार कराने वालों की संख्या कुल 354 रह गई है।
उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम कोविड-19 के 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में तीन बागेश्वर में एक चमोली में तीन चंपावत में जीरो देहरादून में छह हरिद्वार में एक नैनीताल में 6 पौड़ी गढ़वाल में चार पिथौरागढ़ में एक रुद्रप्रयाग में एक टिहरी गढ़वाल में जीरो उधम सिंह नगर में दो उत्तरकाशी में जीरो कुल मिलाकर आज 28 लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके साथ ही राज्य में संक्रमण से पीड़ित व्यक्तियों का ग्राफ बढ़ कर के 342976 हो गया है






