देहरादून
संक्रमण के इस दौर में आज उत्तराखंड राज्य में कोरोनावायरस से आज 5541 लोग प्रभावित हुए जबकि आज 168 लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई साथ ही विभिन्न अस्पतालों से 4887 लोग डिस्चार्ज हुए वही अभी भी विभिन्न अस्पतालों में 74480 लोग अपना इलाज करा रहे हैं।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 7:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 87 बागेश्वर में 96 चमोली में 210 चंपावत में 228 देहरादून में 1857 हरिद्वार में 591 नैनीताल में 517 पौड़ी गढ़वाल में 335 पिथौरागढ़ में 103 रुद्रप्रयाग में 158 टिहरी गढ़वाल में 271 उधम सिंह नगर में 717 तथा उत्तरकाशी में 371 लोग में कोरोना से लोग पीड़ित हुए इस तरह आज 5541 नए संक्रमित मरीज मिलने के साथ राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 249814 हो गया है जबकि इस संक्रमण से अब तक 3896 लोगों की मौत हुई है।






