देहरादून
उत्तराखंड राज्य में आज कोरोना के संक्रमित मरीजों पर स्वास्थ्य विभाग धीरे-धीरे कंट्रोल करता जा रहा है आज 27 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि आज विभिन्न अस्पतालों से 26 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है जबकि अभी भी 447 लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं ।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा, बागेश्वर ,चमोली, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग तथा उत्तरकाशी में कोई भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला है जबकि आज उधम सिंह नगर में तीन टिहरी गढ़वाल में एक नैनीताल में एक हरिद्वार में 16 तथा आज पहली बार यह देखने को मिला कि आज देहरादून में सिर्फ 6 लोगों में कोरोना के लक्षण मिले इस तरह आज पूरे राज्य से सिर्फ 27 लोगों में से संक्रमण की पुष्टि हुई जबकि आज तक कुल 97019 लोगों कोरोना की की चपेट में आए ।





