उत्तराखण्ड

कोरोना अपडेट-:आज भी आंकड़ा 5 हजार से पार, मौतों का भी आंकड़ा बढ़ा, अपने जनपद का हाल जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें ।।

देहरादून
देश में जूझ रहे इस महामारी के दौर में आज उत्तराखंड में 5654 नए संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि 122 लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है वही आज विभिन्न अस्पतालों से 4215 लोग डिस्चार्ज हुए जबकि अभी भी 55886 लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं सबसे दुखद पहलू आज 122 लोगों की मौत का आज आंकड़ा हुआ है जो चिंता का विषय है।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 220 बागेश्वर में 26 चमोली में 264 champawat में 105 देहरादून में 1915 हरिद्वार में 856 नैनीताल में 999 पौड़ी गढ़वाल में 366 पिथौरागढ़ में 66 रुद्रप्रयाग में 166 टिहरी गढ़वाल में 140 उधम सिंह नगर में 397 तथा उत्तरकाशी में 134 लोगों में वैश्विक महामारी के लक्षण मिले हैं जिससे राज्य में आज आंकड़ा 5654 हो गया है इस तरह अब तक 180521 लोग इस संक्रमण का शिकार हुए जो छोटे से राज्य के लिए सोचनीय विषय है।
इस समय सरकार के लाख प्रयास के बावजूद भी लोग समझने को तैयार नहीं है सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आज की जरूरत है सबसे बड़ी बात मास्क ही इस वैश्विक महामारी से बहुत हद तक प्रभावी रूप ले रही है आज के समय में सरकार के दिए गए नियमानुसार सभी गाइडलाइंस का पालन करना चाहिए जिससे इस संक्रमण से राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) वाल्मीकि गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार ।।
Ad Ad
To Top