देहरादून
वैश्विक महामारी नवल कोरोनावायरस कोविड-19 के आज रात में 56 संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि आज इस संक्रमण से 2 लोगों की मौत हुई है आज 48 मरीज विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए जबकि आज भी 449 लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में छह चमोली में एक चंपावत में एक देहरादून में 18 हरिद्वार में दो नैनीताल में नौ पिथौरागढ़ में 10 टिहरी गढ़वाल में तीन जबकि उत्तरकाशी में 6 लोगों में कोरोनावायरस के लक्षण मिले हैं वही बागेश्वर पौड़ी गढ़वाल रुद्रप्रयाग एवं उधम सिंह नगर जनपद ऐसे हैं जहां आज एक भी इस संक्रमण से पीड़ित नहीं मिला इस तरह आज इस संक्रमण से 341629 लोग अब तक प्रभावित हो चुके हैं।






