अन्य

कोरोना अपडेट-: आज नए संक्रमित मरीज हाफ सेंचुरी के करीब,दो लोगों की मौत,जाने अपने जनपद का हाल ।।

देहरादून

वैश्विक महामारी नोवल कोरोनावायरस कोविड-19 के आज उत्तराखंड में 49 नए संक्रमित केस मिले हैं जबकि आज विभिन्न अस्पतालों से 63 लोग डिस्चार्ज हुए आज इस संक्रमण से 2 लोगों की मौत हुई तथा अभी भी विभिन्न अस्पतालों में 648 लोग अपना इलाज करा रहे हैं इस तरह धीरे-धीरे अब कोरोना संक्रमण का ग्राफ उत्तराखंड से कम होता जा रहा है अभी तक 96722 लोगों में इस संक्रमण के लक्षण मिले हैं उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा बागेश्वर पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग तथा उत्तरकाशी में कोई भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला है जबकि उधम सिंह नगर में चार टिहरी गढ़वाल में एक पौड़ी गढ़वाल में एक नैनीताल में छह हरिद्वार में 11 तथा 23 लोग देहरादून में संक्रमित पाए गए वही पर्वतीय क्षेत्र चंपावत में 1 तथा चमोली में दो लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिले हैं इस तरह आज कुल 49 लोगों में इस संक्रमण के लक्षण पाए गए हैं जो राज्य के लिए एक राहत भरी खबर है।

Ad Ad
To Top