अन्य

कोरोना अपडेट-: आज कोरोना की सबसे बड़ी राहत,मिले 15 नए मरीज, जाने अपने जनपद का हाल।।

देहरादून
उत्तराखंड में आज सबसे राहत भरी खबर है आज राज्य में मात्र 15 लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिले हैं वही सबसे दुखद पहलू यह है कि आज चार लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है वही आज 35 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं जबकि आज भी विभिन्न अस्पतालों में 912 लोग अपना इलाज करा रहे हैं।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में राहत भरी खबर प्रारंभ हुई है जबकि बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल तथा उत्तरकाशी में राहत ही राहत देखने को मिली है वहीं उधम सिंह नगर में एक रुद्रप्रयाग में एक नैनीताल में पांच हरिद्वार में 4 तथा देहरादून में 4 लोगों में इस संक्रमण के लक्षण मिले हैं इस तरह आज कुल 15 लोगों में इस संक्रमण के कारण राज्य का आंकड़ा बढ़कर के 96493 हो गया है जबकि अब तक इस संक्रमण से 1668 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।
Ad Ad
To Top