उत्तराखण्ड

कोरोना अपडेट-:आज कुमायूं के इस जनपद में कोई नहीं मिला कोरोना संक्रमित मरीज, अपने जनपद का हाल जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें।।

देहरादून
महामारी के इस दौर में आज उत्तराखंड राज्य मे 128 नए कोरोना मरीज मिले हैं जबकि आज दो लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है वही आज विभिन्न अस्पतालों से 228 लोग डिस्चार्ज हुए साथ ही अब राज्य में 2627 एक्टिव केस अपना इलाज करा रहे हैं।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 6:30 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज बागेश्वर जनपद से सबसे राहत भरी खबर है यहां आज एक भी मरीज कोरोना का संक्रमित नहीं पाया गया जबकि आज चंपावत में एक चमोली में तीन नैनीताल में नौ पौड़ी गढ़वाल में दो पिथौरागढ़ में 7 रुद्रप्रयाग में 7 टिहरी गढ़वाल में आठ उधम सिंह नगर में चार उत्तरकाशी में तीन तथा हरिद्वार में 14 और सबसे अधिक 48 देहरादून में कोरोनावायरस के प्रभावित लोग मिले हैं जबकि आज अल्मोड़ा में 22 लोगों में यह संक्रमण पाया गया इस तरह आज 128 नए संक्रमित मरीज मिलने के साथ राज्य में इस संक्रमण से पीड़ित लोगों का आंकड़ा बढ़कर 339373 हो गया है जबकि आज दो लोगों की मौत के साथ पूरे राज्य में 7083 लोगो की मौत हुई है ।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) बागेश्वर के कीवी मैन कोरंगा व क्रिकेटर प्रेमा रावत को नंदा शिखर सम्मान ।।
Ad Ad
To Top